ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
खेल

इस पूर्व ओपनर ने कोहली पर दिया बड़ा बयान, कहा- वनडे में विराट बना सकते हैं 75-80 शतक

नई दिल्ली : विराट कोहली टीम इंडिया की रन मशीन। उनकी बल्लेबाजी और जज्बे का हर कोई कायल है। घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। जाफर ने कहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में 75 से 80 शतक बना सकते हैं। जाफर ने ट्वीट किया, ‘‘11 पारियों के विराम के बाद काम एक बार फिर शुरू। कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और शतक। मुझे लगता है कि वह वनडे में 75-80 शतक लगाएंगे।’’ कोहली ने विंडीज के खिलाफ 125 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली। इस पारी में कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया।

वह वनडे में अब भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गांगुली ने वनडे में 297 पारियों में 11,221 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 229 पारियों में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया। कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में शतक जमाया था जो उनके वनडे करियर का 42वां शतक था। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकार्ड भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन के नाम वनडे में कुल 49 शतक दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button