ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मनोरंजन

WAR First Look: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने एक-दूसरे को दी धमकी, कही ये बात

बाॅलीवुड सितारें आए दिन अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। जो दर्शकों और फेंस को काफी पसंद आते हैं। सभी दर्शकों और फेंस को अपने पसंदीदा एक्टर की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता है। इसी तरह ऋतिक रोशन और टाइगर श्राॅफ के फेंस को भी इनकी फिल्मों का इंतजार रहता हैं। अभी तक आपने इन दोनों को अलग-अलग फिल्मों में एक्शन करते हुए देखा होगा, लेकिन अब अपनी अपकमिंग फिल्म में दोनों एक साथ नजर आएंगे। जिसमें ये दोनों एक-दूसरे के अपोजिट होंगे।बता दें ये इनकी आगामी फिल्म WAR (युद्ध) में ये दोनों एक दूसरें के साथ वाक-युद्ध करते दिखेंगे। जिसमें एक तरफ ऋतिक रोशन ने टाइगर को सीधे-सीधे देख लेने को कहा है तो जवाब में टाइगर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी ऋतिक को हारने के लिए तैयार रहने को कह दिया। आज इस फिल्म का फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज किया गया है। दोनों एक्टर्स ने पोस्ट को रिलीज करते हुए एक-दूसरे को हराने की चुनौती दे डाली है।

यशराज बैनर के तले बन रही इस फिल्म का कुछ दिन पहले टीजर रिलीज हुआ था। इसमें टाइगर और ऋतिक जबर्दस्त एक्‍शन करते नजर आए थे और एक दूसरे को चैलेंज करते नजर आए थे। बता दें, WAR का फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज करते हुए ऋतिक ने कहा, ‘यह एक जंग है टाइगर। मेरे एक्‍शन मेरे शब्दों से ज्यादा बोलते हैं। तुझे 2 अक्टूबर को देख लूंगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button