ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
विदेश

सेक्‍स के दौरान मास्‍क पहनें जोड़े, वेलंटाइन डे से पहले थाईलैंड सरकार का निर्देश

बैंकाक । कोरोना महामारी से दुनिया जूझ रही है। ऐसे में प्रेम दिवस 14 फरवरी को आ रहा है और लवर्स के लिए इस यह महामारी अवरोध न बने इसलिए थाईलैंड में सरकार ने एक अजीब फरमान जारी किया है। थाईलैंड के अधिकारियों ने दुनियाभर से जमा कपल्स को निर्देश दिया है कि वे सेक्‍स के दौरान मास्‍क पहनें। यही नहीं यौन संबंध बनाने के दौरान कपल्‍स को ‘आमने-सामने की पोजिशन’ से भी बचने के लिए कहा गया है। दरअसल, देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है और सरकार को डर सता रहा है कि यह वेलंटाइन डे पर और ज्‍यादा तेज हो सकता है। थाइलैंड का पट्टाया शहर अपने सेक्‍स इंडस्‍ट्री के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है और बड़ी संख्‍या में यहां दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं। पर्यटकों के इस गढ़ में हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या अब 8000 तक पहुंच गई है। प्रतिदिन की यह संख्‍या पिछले करीब 15 दिनों में डबल हुई है। थाई अधिकारियों को डर सता रहा है कि वेलेंटाइन डे के दिन कोरोना के मामलों की संख्‍या काफी बढ़ सकती है।
थाइलैंड में वेलंटाइन डे के दिन बड़ी संख्‍या में कपल जमा होते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के निदेशक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘कोरोना एक सेक्‍स के जरिए फैलने वाली बीमारी नहीं है लेकिन आप अगर एक-दूसरे को सटकर सांस लेते हैं और लार का आदान-प्रदान करते हैं तो कोरोना संक्रम‍ित होने का काफी खतरा है।’ उन्‍होंने कपल्‍स को सलाह दी कि वे अपनी डेट की रात से पहले अपना एंटीजन टेस्‍ट करा लें ताकि अपने पार्टनर को संक्रमित नहीं कर सकें। निदेशक ने लवर्स को यह भी सलाह दी कि वे सेक्‍स के दौरान आमने-सामने की स्थिति से परहेज करें और काफी देर तक किस न करें और साथ ही गर्भ निरोधक उपायों का इस्‍तेमाल करें ताकि अवांछित गर्भ धारण से बचा जा सके। उन्‍होंने कहा कि अगर संभव हो तो सेक्‍स के दौरान मास्‍क पहनें जिससे कोरोना के संक्रमण का खतरा कम होता है। थाइलैंड में वेलेंटाइन डे को काफी पवित्र दिन माना जाता है और दुनियाभर से लोग यहां इस दिन शादी करने के लिए पहुंचते हैं। राजधानी बैंकाक का बैंग राक जिला तो ‘प्‍यार के जिले’ में तब्‍दील हो जाता है।
इस बीच कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 40.80 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से जान गंवानों वालों की संख्या बढ़कर 58 लाख हो गई है। महामारी से बचाव के लिए टीके की कुल 10.18 अरब खुराकें दी गई हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। वर्तमान वैश्विक मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 410,024,095 और 5,809,171 है, जबकि दिए गए कुल टीकों की संख्या बढ़कर 10,189,927,521 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, 77,702,689 मामलों और 919,171 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। मामलों के मामले में दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत (42,586,544 संक्रमण और 507,981 मौतें) है, इसके बाद ब्राजील (27,434,286 संक्रमण और 638,346 मौतें) हैं।

Related Articles

Back to top button