ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

अब वोटर कार्ड के साथ होगा आधार लिंक, चुनाव आयोग की मांग

नई दिल्लीः आपका पैन कार्ड, बैंक का खाता यहां तक कि फोन नंबर भी आधार कार्ड से लिंक हो चुका है, लेकिन अब आपका वोटर आई कार्ड भी आधार कार्ड से लिंक हो सकता है। जी हां, दरअसल, चुनाव आयोग ने ही वोटर आई कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। आयोग ने पत्र में लिखा है कि उन्हें ये अधिकार दिया जाए कि वो वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकें, इससे बोगस वोटर कार्ड पर रोक लगेगी और ये राष्ट्र हित का काम है।

इस मामले में चुनाव आयोग पहले भी सरकार से आग्रह कर चुका है, लेकिन तब आधार मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने की वजह से सरकार इसे टालती रही।अब एक बार फिर मोदी सरकार में मांग उठी है तो आयोग को भी उम्मीद है कि शायद इस पर अमल हो जाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की ओर से चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर लगातार सवाल उठाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उपाध्याय ने याचिका में फर्जी मतदान रोकने और निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड पर आधारित मतदान प्रणाली लागू करने की मांग की थी।

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी राजनीतिक दलों ने ईवीएम की बजाय बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी, जिसे चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस और अन्य दल कोर्ट भी गए और ईवीएम की 50 फीसदी पर्चियों का मिलान वीवीपैट मशीन से कराने का चुनाव आयोग को निर्देश देने के लिए अपील की। देश की सर्वोच्च अदालत ने यह अपील भी खारिज कर दी थी, लेकिन इन सबके बीच आधार आधारित निर्वाचन प्रणाली लागू करने की मांग ने जोर पकड़ लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button