ब्रेकिंग
कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA की रेड, आतंकी गतिविधियों में लिप्त मोस्टवांटेड अरेस्ट; ₹20 लाख कैश... संगरूर में सनसनीखेज घटना: मंत्री हरपाल चीमा से 'चिट्टे' पर सवाल पूछने वाले शख्स ने तोड़ा दम बरेली में 24 घंटे में 381.1 mm रिकॉर्ड बारिश ने मचाई तबाही, 2005 का रिकॉर्ड टूटा; अरिल नदी में 3 युव... अमृता फडणवीस के कार्यक्रम से पहले विवाद: लालपेठ विशाल शिवलिंग पर ASI ने थमाया नोटिस लाल टोपी के बाद अब नीली टी-शर्ट में दिखेंगे सपाई, अखिलेश यादव का 2027 चुनाव से पहले बड़ा दलित दांव राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 45 हजार दर्शक क्षमता; RFP जारी मॉस्को में नोएडा के इंजीनियर की गिरफ्तारी: पत्नी ने वीडियो जारी कर CM योगी से लगाई मदद की गुहार 27 लाख इमारतों की जांच में मिलीं केवल 19 खतरनाक: सत्य निकेतन हादसे ने मानसून पूर्व सर्वे पर खड़े किए... Delhi PG Collapse News: सत्य निकेतन हादसे में 7 मौतों के बाद भड़का आक्रोश, CJP ने रखीं 7 मांगें; हाई... Delhi Crime News: शोर मचाने से मना करने पर मणिपुर के रिटायर्ड म्यूजिशियन की पीट-पीटकर हत्या, किलोकार...
देश

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, कब्जे वाली जमीनों पर चला सरकार का बुलडोजर

रामपुरः समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से सांसद आजम खान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जौहर विवि का मामला अभी ठंडा नहीं हो पाया था कि शुक्रवार को उनके हमसफर रिसॉर्ट की दीवार पर बुलडोजर चला दिया गया।रिसॉर्ट की जिस दीवार को तोड़ा गया है, उसे लेकर सिंचाई विभाग ने पहले ही सांसद आजम खान को नोटिस जारी कर दिया था। यह रिसॉर्ट उनके बेटे अब्दुल्ला के नाम पर है।

सिंचाई विभाग ने आरोप लगाया है कि रिसॉर्ट की यह दीवार सिंचाई विभाग की जमीन पर बना हुआ है। आजम खान को नोटिस देने के बाद भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया, इसीलिए हमें यह कदम उठाना पड़ा है। सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचीं और रिसॉर्ट की दीवार को तोड़ दिया। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जिला प्रशासन इसे लेकर मुस्तैद है। पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई है। उप जिलाधिकारी ने तीन सप्ताह पहले ही हमसफर रिसॉर्ट के एक हिस्से को तोड़ने के आदेश दिए थे। यह दीवार सिंचाई विभाग की एक हजार वर्ग गज भूमि पर बनी थी।

रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा, ‘‘यह जमीन पसियापुरा शुमाली से बड़कुसिया नाले की है। नाले पर कब्जे से जल निकासी में दिक्कत हो रही है। सिंचाई विभाग की ओर से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। इस पर कोई सुनवाई न होने के कारण इसे तोड़कर हटाया जा रहा है।’’

आजम खान पर आरोप है कि अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में रिसॉर्ट के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के नाले की एक हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। सिंचाई विभाग इस मामले में कई बार आजम खां को नोटिस भी जारी कर चुका है। उधर से कोई जवाब न मिलने पर आज कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खान ने हमसफर रिसॉर्ट का निर्माण करवाया था। इस रिसॉर्ट का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button