ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में 27 फरवरी से पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

दुर्ग। जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इस बार यह अभियान 27 फरवरी से शुरू होकर 29 फरवरी तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बार जिले के 2.52 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुलाक पिलाने का लक्ष्‌य रखा गया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी दुर्ग सीबीएस बंजारे ने बताया कि ”पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से शुरू किया जाएगा जो 29 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाया जाएगा। इस अभियान में जिला प्रशासन भी स्वास्थ्य विभाग के साथ पूरी सहभागिता रखेगा। अभियान के तहत 27 फरवरी को निर्धारित किए गए बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। शेष दो दिन 28 व 29 फरवरी को घर-घऱ जाकर दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा।’

पल्स पोलियो अभियान के लिए वर्चुअल बैठक भी ली गई थी। इसमें ब्लाक स्तर में स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास विभाग और मितानिन शामिल थीं। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले वासियों से अपील की गई कि वह अपनी नजदीकी पल्स पोलियो बूथ में निर्धारित उम्र के बच्चों को ले जाकर पोलियों की खुराक पिलाए।

Related Articles

Back to top button