ब्रेकिंग
Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र...
देश

AIIMS में भर्ती अरुण जेटली की हालत नाजुक, देखने पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ को

नई दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को एम्स में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने पहुंचे। जेटली 9 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। एम्स ने उनकी सेहत को लेकर सात दिन पहले एक स्टेटमेंट जारी किया था, उसके बाद से अभी तक एम्स की तरफ से कोई और स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। बता दें कि जेटली की स्थिति गंभीर बनी हुई है, वो अभी भी आईसीयू में हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

डॉक्टरी सूत्रों के मुताबिक जेटली के लंग्स में पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है और यही वजह है कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि लंग्स से पानी निकाला जा रहा है लेकिन बार-बार पानी जमा हो रहा है, इसलिए उनकी स्थिति अभी खतरे से बाहर नहीं हो पा रही है।

वहीं पिछले दिनों एम्स की तरफ से जारी स्टेंटमेंट में जेटली को हेमोडायनैमिकली स्टेबल बताया गया था, जिसका मतलब होता है कि मरीज का ब्लड प्रेशर और पल्स ठीक काम कर रही है। जेटली पेशे से एक वकील हैं और वह भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था और प्राय: वह सरकार के प्रमुख संकटमोचक के तौर पर कार्य करते रहे हैं।

अपने खराब स्वास्थ्य के कारण ही संभवत: जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ था और उस वक्त उनकी जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। लंबे समय से मधुमेह से ग्रसित होने के कारण अपने बढ़े हुए वजन को ठीक करने के लिये सितंबर 2014 में उन्होंने बेरियाट्रिक सर्जरी करायी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button