ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

Mann Ki Baat: 27 फरवरी को ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, KOO पर यूजर्स ने रखी ‘जन की बात’

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को  मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे। केंद्र सरकार के MyGov.in पर लोगों से मन की बात को लेकर उनके सुझाव और शिकायतें मांगी गईं। वहीं मन की बात से पहले देश के पहले बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo एप पर यूजर्स ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार पेश किए हैं। केंद्र सरकार ने 8 फरवरी को कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल @MyGovHindi के जरिए एक पोस्ट की थी।

इस पोस्ट में लिखा थाः मन में है देशहित से जुड़ा कोई सुझाव या उन्नत विचार, 27 फरवरी 2022 के #MannKiBaat एपिसोड के लिए साझा करें पीएम नरेंद्र मोदी के साथ। अपना सुझाव भेजने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या MyGov.in पर विजिट करें। इस पोस्ट पर अब लोग कू पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री जी कापुर देहात रासुलाबाद मे लाहरापुर रोड पर एक सरकारी अस्पताल था जिसमें पूरे गांव के लोग इलाज के लिए जाते थे परन्तु वह अस्पताल कई सालों से बंद पड़ा है कृपया उसे पुनः चालू करने की कृपा करें क्योंकि जच्चा-बच्चा के इलाज और बड़े आपरेशन के लिए पूरे गांव में कोई अस्पताल नहीं है जिसके कारण कई गभर्वती महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी है कृपया करके उस पुराने अस्पताल को चालू करने की कृपा करें।”

एक अन्य यूजर ने लिखा कि “दोस्तों  देश में सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू होना चाहिए और शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक क्लास रूमों मे कैमरे लगने चाहिए और मोबाइल फोन स्कूल के अन्दर मना होना चाहिए चाहे छात्र हो या शिक्षक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में  सरकार के द्वारा  भेजे गए विकास कार्यों के पैसे की सही जानकारी देनी चाहिए  क्योंकि आवास के लिए आ रहे पैसों में आज भी ग्राम प्रधानों के जरिए रिश्वत का खेल चल रहा है।

Related Articles

Back to top button