ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मनोरंजन

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में 4 आरोपी गिरफ्तार

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस की खोजबीन जारी है। अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। सोमवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक कास्टिंग डायरेक्टर भी शामिल है। सभी को वर्सोवा और बोरीवली इलाके से पकड़ा गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बीते साल पोर्नोग्राफी केस मे गिरफ्तार हुए थे। करीब 3 महीने जेल में बिताने के बाद वह सितंबर में जमानत पर रिहा हुए।  गौरतलब है कि राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी पर एक बयान जारी किया था और कहा, ‘बहुत सोचने के बाद मुझे लगा तमाम गलत और गैर जिम्मेदाराना बयानों और कई आर्टिकल्स पर मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी पोर्नोग्राफी वीडियो के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल नहीं रहा। पूरा मामला कुछ और है, नहीं बल्कि एक Witch Hunt है।‘
राज कुंद्रा ने आगे कहा कि वह इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मीडिया ट्रायल किया गया।

राज के मुंबई स्थित ऑफिस पर छापेमारी की गई थी और जिसके बाद रिपोर्ट थी कि वह एडल्ट फिल्मों के प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button