ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम

रायपुर  । फरवरी के अंतिम सप्ताह में उत्त्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण माह के आखिरी दिनों में सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से एक बार फिर उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बनने लगा है जो उत्तर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से बिहार, झारखंड और उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का इलाका प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में 24 और 25 फरवरी को मौसम बिगड़ने का अंदेशा जताया है। इसके कारण सरगुजा संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर पड़ा है। अंबिकापुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इस बीच यदि बारिश होती है तो एक बार फिर सरगुजा जिले के तापमान में गिरावट होगी। बेमौसम बारिश का फायदा रबी की फसलों को पहुंचेगा। कृषि विज्ञानियों के अनुसार गेहूं की फसल में अब बालियां आ रही हैं। ऐसे में बारिश होने एवं तापमान ज्यादा नहीं बढ़ने से फसल को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button