ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मनोरंजन

सोशल मीडिया पर छाईं फरहान-शिबानी की मेहंदी की तस्वीरें

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फरहान शिबानी की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की मेहंदी सेरेमनी में परिवार के लोग और दोस्त भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। इस खास पल को सभी ने खूब एंज्वाय किया। तस्वीरों में फरहान और शिबानी दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। शबाना आजमी ने भी इस फंक्शन का जमकर लुत्फ उठाया। शिबानी ने शादी के बाद मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। किसी तस्वीर में लोग उनपर फूलों की बारिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीरों में वह कभी फरहान के साथ खूहसूरत पोज देती तो कभी डांस करती दिखाई दे रही हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में शिबानी ने क्रॉप टॉप और घेरदार प्लाजो पहना था। उन्होंने अपने बालों को फूलों से सजाया था। इस सिंपल से लुक में भी शिबानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

शिबानी ने अपनी मेहंदी में जमकर मस्ती की। उन्होंने अपने हाथों से फरहान की कलाई पर एस और एफ लिखा। इस फंक्शन की एक-एक तस्वीर बहुत खूबसूरत है। शबाना आजमी भी अपनी बहू के साथ जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। शिबानी ने इस सेरेमनी की खूब सारी तस्वीरें शेयर करते हुए परिवार और दोस्तों का आभार व्यक्त किया है।

मेहंदी सेरेमनी में शिबानी की दोनों बहनों अनुषा और अपेक्षा ने भी खूब धमाल मचाया। रिया चक्रवर्ती भी पीले रंग के कपड़ों में खूबसूरत लग रही थीं। फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ये फरहान की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अधुना भबानी का हाथ थामा था।

Related Articles

Back to top button