ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

ओकिनावा की ये हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने होगी लॉन्च, जानें खासियत

भारत में इस समय बिक्री के लिए उपलब्ध इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट में अगले महीने एक और हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओखी-90 जुड़ने के लिए तैयार है। मॉर्च में लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस साल इलेक्ट्रिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने के लिए तैयार हैं, वहीं पिछले महीने जनवरी 2022 में कुछ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च हो चुकी हैं। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माण करने वाली कंपनी ओकिनावा भी अपनी अपनी हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Okhi90 Electric Scooter को अगले महीने 24 मार्च को लॉन्च करने लिए पूरी तरह से तैयार है। आइये जानते हैं इसकी संभावित फीचर्स और खासियत के बारे में..

मिल सकते हैं ये मॉडर्न फीचर्स

सोशल मीडिया पर वायरल स्पाई शॉट के अनुसार, इस इलक्ट्रिक स्कूटर को कई आधुनिक फीचर्स के साथ आने की संभावना है। ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा जो गति, रेंज, बैटरी चार्ज आदि जैसे आवश्यक रीडआउट की पेशकश करेगा। इसके साथ ही, कयास लगाया जा रहा है कि आगामी ओकिनावा ई-स्कूटर होगा टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वाहन अलर्ट, जियो-फेंसिंग, ई-कॉल, डायग्नोस्टिक्स, राइड बिहेवियर एनालिसिस, और बहुत कुछ जैसी जानकारी के लिए ई-सिम और स्मार्टफोन एप्लिकेशन के माध्यम से कनेक्टेड टेक्नोलॉजी पेश की जा सकती है।

सीट- इस अपकमिंग ई-स्कूटर में स्टेप्ड अप पिलन सीट दिया जाएगा, वहीं इसका रिव्यू मिरर क्रोम में होगा।

बैटरी और पॉवरट्रेन

बैटरी और पॉवरट्रेन की बात करें तो, कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर से जुड़ी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन हमारा मानना ​​है कि यह रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आएगा। स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 80 किमी/घंटा और राइडिंग रेंज लगभग 150 किमी प्रति चार्ज होने की संभावना है।

लॉन्च होते ही इनको देगी टक्कर

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के राइवल्स की बात करें तो, ओखी 90 लॉन्च होने के बाद भारत में पहले से मौजूद बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, ओला एस1, सिंपल वन जैसी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को चुनौती देगी।

कीमत

ओकिनावा ओखी90 हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों का खुलासा होना अभी बाकी है। कंपनी आधिकारिक रूप से इस स्कूटर की कीमतों का खुलासा लॉन्चिंग के समय कर सकती है।

Related Articles

Back to top button