ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

CWC की बैठक के बाद बोले राहुल गांधी- मैं अध्यक्ष के तौर पर नहीं करना चाहता काम

लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाहर आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैं अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहता, हालांकि मैं पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की पेशकश की जिसे सीडब्ल्यूसी ने नामंजूर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन तथा पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने आम चुनाव में पार्टीकी हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफा देने की पेशकश की लेकिन समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से उनसे ऐसा नहीं करने के का आग्रह किया।

 कार्य समिति की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, पाटी महासचिव केसी वणुगोपाल, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, कैप्टन अमरेंद्रसिंह, शीला दीक्षित सहित लगभग सभी सदस्य मौजूद हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ली थी। उसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस जीत कर सत्ता में पहुंची। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो पंद्रह साल बाद कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा था। लेकिन कुछ ही महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव के शुक्रवार को आए नतीजों ने सभी को चौंका दिया। इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की बुरी हार हुई। यहां तक कि मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कई बार सांसद रह चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपना चुनाव हार गए। गुना सिंधिया परिवार की परंपरागत सीट रही है। सबसे आश्चर्यजनक परिणाम उत्तर प्रदेश में अमेठी लोकसभा सीट का रहा, जहां राहुल गांधी खुद अपना चुनाव हार गए। अमेठी में गांधी परिवार को पहली बार शिकस्त मिली है। इसके साथ उत्तर-पूर्व के ज्यादातर हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button