ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
देश

हारी हुई सीटों पर मंत्रियों-विधायकों के खिलाफ Action की तैयारी में कैप्टन!

चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मिशन -13 के रूप में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरे थे लेकिन उनका मिशन 8 सीटों पर सिमट कर रह गया। चाहे देश भर में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब में पार्टी की यह बड़ी जीत है, फिर भी कैप्टन ने अपने मंत्रियों और विधायकों को चुनाव मुहिम में जितने कड़े आदेशों के साथ लगाया था, वह पूरा नहीं हो सका।

इस बात का कैप्टन को दुख है और उन्होंने गुरुवार को चुनाव नतीजों के बाद ही स्पष्ट कर दिया था कि ज़िम्मेदारी सही ढंग से न निभाने वाले मंत्रियों -विधायकों पर कार्रवाई होगी। पंजाब में जिन 5 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार नहीं जीत सके, उन सीटों के अधीन कैप्टन के करीब आधा दर्जन मंत्री आते हैं। यानि कैप्टन यदि कार्रवाई करते हैं तो उन्हें अपनी कैबिनेट में से कई मंत्रियों की छुट्टी करनी होगी।
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान कैप्टन ने सभी मंत्रियों और विधायकों को चेतावनी दी थी कि जिन मंत्रियों के इलाको में कांग्रेसी उम्मीदवार पिछड़ते हैं तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ सकती है। साथ ही विधायकों को न तो चेयरमैनी मिलेगी और न ही अगले चुनाव में टिकट। अब देखना यह होगा कि हार वाली 5 सीटों के अधीन आते मंत्रियों और विधायकों पर मुख्यमंत्री कौन सी कार्रवाई अमल में लाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button