ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

कोरोना पर विजय की ओर; देश में बीते दिन 10 हजार नए केस मिले रिकवरी रेट 98.54% हुआ

नई दिल्ली । देश में बीते दिन कोरोना के 10,273 नए केस मिले और 243 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 20,439 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,90,921 हो गई। फिलहाल 1,11,472 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.26% है। इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.00% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.26% है। शनिवार को देश भर में 10,22,204 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.67 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 177.44 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,262 नए मामले सामने आए और महामारी से 181 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही केरल में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,94,680 हो गए और मृतकों की संख्या 65,161 पर पहुंच गई। राज्य में हुई 181 मौत में से नौ पिछले 24 घंटे में हुई और 56 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई लेकिन दस्तावेज सौंपने में हुई देरी की वजह से इन्हें दर्ज नहीं किया गया था। बाकी 116 मौतों को केंद्र व उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों के आधार पर प्राप्त अपील के बाद कोविड-19 से हुई मौत के रूप में दर्ज किया गया। दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 440 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई।  संक्रमण की दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 18,59,054 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 26,119 पर पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 460 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.81 प्रतिशत थी।

Related Articles

Back to top button