ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
व्यापार

पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं RD स्कीम में निवेश

अगर आप आने वाले दिनों में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में कर सकते हैं | इन स्कीम्स में आपको अच्छा रिटर्न तो मिलता ही है | साथ में, इसमें निवेश किया गया पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है | अगर बैंक डिफॉल्ट होता है, तो आपको 5 लाख रुपये की ही राशि वापस मिलती है | लेकिन डाकघर में ऐसा नहीं है | इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की सेविंग्स स्कीम्स में बेहद कम राशि से निवेश शुरू किया जा सकता है | पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट  भी शामिल है | आइए इस स्कीम के बारे में डिटेल में जानते हैं |

ब्याज दर

पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में मौजूदा समय में सालाना 5.8 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है | यह ब्याज दर 1 अप्रैल 2020 से लागू है | इस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में ब्याज को तिमाही आधार पर कंपाउंड किया जाता है |

 निवेश की राशि

इस स्मॉल सेविंग्स स्कीम में कम से कम 100 रुपये प्रति महीने का निवेश किया जा सकता है | इसके अलावा इस योजना में 10 रुपये के मल्टीपल में किसी भी राशि में पैसा लगाया जा सकता है | पोस्ट ऑफिस में आरडी स्कीम में निवेश की कोई अधिकतम सीमा मौजूद नहीं है |

कौन खोल सकता है अकाउंट?

डाकघर की इस योजना में एक वयस्क और तीन वयस्क तक साथ मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं | इसके अलावा योजना में नाबालिग की ओर से अभिभावक या कमजोर दिमाग के व्यक्ति की ओर से अभिभावक भी अकाउंट खोला जा सकता है | इसके अलावा 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग अपने खुद के नाम में भी खाता खोल सकता है | इस स्कीम में किसी भी संख्या में अकाउंट खोले जा सकते हैं |

मैच्योरिटी

पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अकाउंट खोलने की तारीख से पांच साल की अवधि पर मैच्योरिटी होती है | इस स्कीम में अकाउंट को संबंधित पोस्ट ऑफिस में ऐप्लीकेशन देकर आगे पांच साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है | बढ़ी हुई अवधि के दौरान ब्याज दर वह होगी, जिस पर अकाउंट को खोला गया था | आगे बढ़ाए गए अकाउंट को इस बढ़ी हुई अवधि के दौरान किसी भी समय पर बंद किया जा सकता है | पूरे हुए सालों के दौरान, आरडी की ब्याज दर लागू होगी और एक साल से कम अवधि के लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दर लागू होगी | इसके अलावा डाकघर की आरडी स्कीम में अकाउंट को मैच्योरिटी की तारीख से बिना किसी जमा के पांच साल तक बनाए रखा जा सकता है |

Related Articles

Back to top button