ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
उत्तरप्रदेश

भाजपा 80 प्रतिशत सीट जीतकर बनाएगी रिकार्ड : मुख्यमंत्री

गोरखपुर| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि भाजपा को वोट दें। हम 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी। गुरुवार को पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र का अनुसरण करते हुए गोरखनाथ स्थित (प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम) के बूथ संख्या 249 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे ही बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया। उन्होंने कहा कि हम 80 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतेंगे और भाजपा रिकॉर्ड बनाएगी।

मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा , “अपने संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जनता जनार्दन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर माताओं और बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ है।”

सीएम योगी ने कहा कि छठे में चरण में जिन 9 जिलों में मतदान हो रहा है वहां के मतदाताओं से अपील है कि वह अच्छी सरकार, सुशासन की स्थापना व आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मतदान अवश्य करें।

उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपने उत्साह से अच्छी सरकार के चुनाव की बात को साबित किया है। उन्होंने कहा कि अब तक के रुझान ने यह दशार्या है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से काफी आगे है। छठे चरण के चुनाव में जीत का जोरदार छक्का लगाकर हम 300 के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं। सातवें चरण में 2017 की तुलना में उससे बड़ी जीत का नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ईमानदारी, श्रद्धा व प्रतिबद्धता के साथ जनता के भरोसे का मान रखते हुए कार्य किया है। जनता के उत्साह में इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। योगी आदित्यनाथ ने सरकार चुनने में जनता से सही निर्णय करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं, पिछड़ों,दलितों,गरीबों व समाज के सभी वर्गों के लिए अभूतपूर्व कार्य करने का प्रयास किया है। इसे देखा भी जा सकता है। आज निर्णय की घड़ी है कि हम कैसी सरकार चाहते हैं। माफियाओं, दंगाइयों का साथ देने वाले लोगों की सरकार या फिर ऐसी सरकार जिसने सुरक्षा, विकास, रोजगार व सुशासन की गारंटी दी है। निर्णय की इस घड़ी में हम चूके तो 5 वर्ष की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश और खास करके पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को देखा व सुना है। इन 5 सालों में विकास के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं। खाद कारखाना चालू हुआ, एम्स भी बना, कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले गए। यही नहीं 40 सालों से हजारों बच्चों को असमय काल कवलित करने वाली इंसेफलाइटिस की समस्या का समाधान हमने 4 साल में कर दिखाया।

Related Articles

Back to top button