ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
खेल

र​विचंद्रन अश्विन ने मोहाली में तोड़ा कपिल देव का खास रिकॉर्ड

भारतीय स्टार आफ स्पिनर र​विचंद्रन अश्विन ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अब दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ कर यह कारनामा किया। अश्विन ने चरिथ असालांका को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन के नाम टेस्ट में अब 435 विकेट हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं और दूसरे नंबर पर कपिल देव थे। लेकिन अब अश्विन भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए है। अश्विन ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में दो और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल देव के खाते में 434 टेस्ट विकेट दर्ज हैं और अश्विन के 435 टेस्ट विकेट हो गए है।

Related Articles

Back to top button