ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

VIDEO : स्मिथ जब जमीन पर पड़े दर्द से कराह रहे थे तब आर्चर और बटलर कर रहे थे ये हरकत

लॉर्ड्स : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के दूसरा टेस्ट मैच के चौथे दिन आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के साथ भयानक हादसा हुआ। भगवान का शुक्र रहा कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर स्टीव स्मिथ की गर्दन पर लग गई जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े और फिर उन्हें पवेलियन वापस जाना पड़ा। जब स्मिथ को गर्दन पर गेंद लगी तो वह जमीन पर लेट गए। स्मिथ जमीन पर लेटे हुए दर्द से कराह रहे थे। ऐसे में जोफ्रा आर्चर मैदान पर जोस बटलर के साथ खड़े हुए हंस रहे थे। आर्चर की इस हरकत पर फैन्स उनसे खासे नाराज हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Ed@terkey76

6 short balls in an over and a half. Where did you think this was going to end up Archer?

And you’re cracking up laughing.

Shit Bloke

Embedded video

202 people are talking about this
इससे पहले स्मिथ अपने लगातार तीसरे एशेज शतक के करीब पहुंच रहे थे। वह 80 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। स्मिथ को जैसे ही गेंद लगी इंग्लैंड के खिलाड़ी उनके पास आकर खड़े हो गए। फीजियो ने मैदान पर स्मिथ को देखा और फिर उन्हें बाहर ले गए। स्मिथ जब बाहर गए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 203 रन था। वह जब मैदान से बाहर जा रहे थे तब दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button