ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मनोरंजन

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा की विजेता बनीं नीलांजना रे

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा का सुरीला का सफर आज खत्म हो चुका है। शो के सीजन के विनर का नाम घोषित कर दिया गया है। आज प्रसारित हुए शो के ग्रैंड फिनाले में पश्चिम बंगाल की नीलांजना सबसे ज्यादा वोट के साथ विजेता बन गई हैं। शो की विजेता बनीं नीलांजना को एक चमचमाती ट्रॉफी और 10 लाख रुपये का चेक भी दिया गया। वहीं, राजश्री बाग और शरद शर्मा इस सीजन के प्रथम और द्वितीय रनर अप रहे।

फर्स्ट रनरअप रहीं राजश्री को मेकर्स की तरफ से पांच लाख रुपये दिए गए तो वहीं शरद शर्मा को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। शो की विजेता बनीं नीलांजना ने कहा कि वह सारेगामापा 2021 जीतकर बेहद खुश हैं। इस सफर के दौरान दर्शकों से मिले प्यार और सराहना के लिए वह बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह एक ऐसा क्षण, जिसे वह कभी भुला नहीं सकतींं।

नीलांजना ने आगे कहा कि इस सफर के दौरान मुझे हमारे जज और मेंटर से बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही शो के दौरान सभी ज्यूरी सदस्यों से जो फीडबैक मिला, वह काफी प्रेरणादायक रहा। लेकिन इन सबसे बढ़कर मैं उन सभी अनमोल पलों को हमेशा संभाल कर रखूंगी, जो मैंने यहां पर बिताए। इस शो पर हर कोई मेरे लिए एक परिवार के सदस्य की तरह रहा। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं जी टीवी का धन्यवाद करना चाहूंगी।

Related Articles

Back to top button