ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
छत्तीसगढ़

रायपुर में 12 करोड़ की लागत से बनेगा पक्षी विहार

रायपुर। नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में रंग-बिरंगी पक्षियों का कलरव सुनाई देगा। जंगल सफारी जाने वाले पर्यटक अब शेर और भालू के साथ ही रंग बिरंगी पक्षियों को देख सकेंगे। सफारी के दस एकड़ में पक्षी विहार का निर्माण किया जाना है, जिसमें पांच एकड़ में जलीय पक्षी तथा पांच एकड़ में जमीन में रहने वाले पक्षियों के लिए बनाया जाएगा। इनके निर्माण के लिए सफारी प्रबंधन को नेशनल जू अथारिटी से अनुमति मिल गई है। जंगल सफारी प्रबंधन ने राज्य सरकार से बजट के रूप में 12 करोड़ रुपये की मांग की है। बजट स्वीकृत होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल सफारी लगभग 320 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। वर्तमान में सफारी में टाइगर, हिरण, हर्बीवोर और लायन सहित अन्य वन्यजीव सफारी की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसमें 131 एकड़ में खंडवा जलाशय फैला हुआ है, जो सफारी की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। अपनी विशेषताओं के कारण यह पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान जंगल सफारी में पर्यटकों की संख्या नाम मात्र की थी, लेकिन संक्रमण खत्म होते ही पर्यटकों की संख्या बढ़ने लग गई है। वर्तमान में शनिवार और रविवार को दो हजार से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। वहीं, रोजाना करीब 700 से 800 पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button