ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

‘मोदी नहीं लाए तो आप लाए क्या?’, यूक्रेन से जुड़े पत्रकार के सवाल पर भड़के MP के कृषि मंत्री कमल पटेल

भोपाल  यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। इसके तहत मध्य प्रदेश के भी कई छात्रों को यूक्रेन से वापस लाया गया है। इन छात्रों की वापसी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री पत्रकारों पर बुरी तरह भड़क गए। अब इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उन पर तंज भी कसा है।

मीडिया के सामने भड़के

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह यूक्रेन से जुड़े किसी सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी एक पत्रकार उन्हें टोकता है। इस पर कमल पटेल कहते हैं जवाब तो दे रहा हूं। पत्रकार फिर कहता है कि यूक्रेन से सीधा मोदी। इतना सुनते ही कमल पटेल भड़क जाते हैं। वह पत्रकार से ही पूछ बैठते हैं, यूक्रेन से मोदी नहीं लाए तो आप लाए हो क्या?

कांग्रेस ने यूं किया तंज

वहीं कांग्रेस ने कमल पटेल के गुस्से का वीडियो ट्वीट करते हुए सवाल उठाया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा है, “सवाल यूक्रेन का, जवाब में मोदी जी का गुणगान और जब मीडिया से टोका तो मीडिया पर ही बिफर पड़े कृषि मंत्री कमल पटेल…पता नहीं भाजपा के मंत्रियो को सत्ता का इतना अहंकार क्यों है…?

Related Articles

Back to top button