ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
विदेश

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, विशाल धमका और यूरोप का अंत होगा 

कीव । रूसी सैनिकों ने यूरोप में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर उस अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दुनिया पर विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि अग्निशामकों की मदद से संयंत्र में लगी आग को बुझा ली गई। हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बता दें कि रूसी सेना ने कई शहरों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि शुक्रवार की लड़ाई में उस हिसाब से सफलता नहीं मिली। इस बीच यूक्रेन छोड़कर भागे शरणार्थियों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है।
यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनिया भर में रूस की निंदा हो रही है। क्रेमलिन ने फेसबुक, ट्विटर, बीबीसी और यू.एस. सरकार द्वारा वित्त पोषित वॉयस ऑफ अमेरिका को बैन कर दिया है। राष्ट्रपति पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार युद्ध पर रूसी सरकार की आधिकारिक लाइन के खिलाफ जाने वाले फर्जी खबरें फैलाने के लिए 15 साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है।
इस पाबंदियों के बाद मीडिया और सोशल मीडिया आउटलेट्स ने कहा कि वे स्थिति का मूल्यांकन करते समय रूस के अंदर अपना काम रोक देने वाले है। कई न्यूज चैनलों ने घोषणा की कि वे रूस में प्रसारण बंद कर देने वाले है। ब्लूमबर्ग ने वहां अपने पत्रकारों के काम को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कीव पर रूसी कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। विशाल संख्या में रूसी बख़्तरबंद राजधानी के बाहर रुका हुआ है। पुतिन की सेना ने यूक्रेन के शहरों और अन्य साइटों पर सैकड़ों मिसाइलें दागे और तोपखाने से हमले शुरू किए हैं।
उधर भावनात्मक भाषण में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें एक इसतरह के विस्फोट की आशंका है, जो सभी के लिए अंत होगा। यूरोप के लिए अंत होगा। स्वीडन से लेकर चीन तक के परमाणु अधिकारियों ने कहा कि किसी रेडिएशन की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने पूरे स्थल पर नियंत्रण कर लिया है, लेकिन संयंत्र के कर्मचारियों ने इस चलाना जारी रखा है। केवल एक रिएक्टर 60 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा था। यूक्रेन के राज्य परमाणु संयंत्र संचालक एनरहोआटम ने कहा कि तीन यूक्रेनी सैनिक मारे गए और दो घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button