ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

घर बैठे इन तरीकों से करें Blood Sugar की जांच, लैब का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Diabetics के मरीजों को अब ब्लड शुगर टेस्ट करवाने के लिए बार-बार लैब जाने की जरूरत नही हैं. क्योंकि हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आए हैं, जिससे आपके पैसे तो सेव होंगे ही और समय भी बचेगा. तो जानें घर पर बैठे-बैठ कैसे शुगर लेवल चेक करें.

नई दिल्ली: ब्लड शुगर चेक करने के लिए अब आपको लैब जाकर पैसे खर्चा करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि घर बैठे आप आसानी से अपना ब्लड शुगर चैक कर सकते हैं. बता दें कि कई ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें दिन में कई बार जांच की जरूरत पड़ती है. ऐसे में उनका पैसा और समय दोनों खर्च होता है, लेकिन अगर आपके पास इन दोनों चीजों की कमी है तो आप कुछ उपायों के माध्यम से घर में ब्लड शुगर की जांच कर सकते हैं.

शुगर लेवल रखना होगा कंट्रोल

सभी जानते हैं कि मधुमेह या डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी  है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं मौजूद है.  ऐसे में सिर्फ इसे कंट्रोल रखना ही समाधान है. इस बीमारी में  पीड़ित का कभी भी ब्लड शुगर (Blood Sugar)बढ़ जाता है. ऐसे में इस दौरान कई  गंभीर समस्याओं का खतरा  बढ़ सकता है. इसलिए कहा जाता है कि  शुगर के मरीजों को बेहतर सेहत के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है.

डायबिटीज मरीज का बचेगा पैसा और समय

सभी लोग डायबिटीज के मरीजों को हमेशा ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रखने की सलाह देते हैं ताकि आने वाली किसी बड़ी मुसीबत से आसानी से बचा जा सके. इसलिए मरीजों को समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच की सलाह दी जाती है. ऐसे में भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बार-बार लैब जाकर ब्लड शुगर की जांच कराना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. ऐसे में बढ़ती तकनीक के विकास के चलते हम घर पर बैठकर इसकी जांच कर सकते हैं, जिससे हमारा समय और पैसे दोनों बचेंगे.

डिवाइस से मदद मिलेगी

बार-बार डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि आप ब्लड शुगर की जांच के लिए एक ब्रांडेड डिवाइस खरीद लें. इसको खरीदने से पहल आप सभी बारीकी से इसके टेक्निक पहलुओं को समझें.  कोशिश करें की टेस्टिंग किट हमेशा आपके साथ रहे. इससे इमरजेंसी में आपको मदद मिल सकती है. स्ट्रिप्स खरीदते समय, सुनिश्चित करें कि आप वही खरीदें जो आपके डिवाइस लिए सही हो.

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दावे या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.)

Related Articles

Back to top button