ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

अभ्यास मैच : पुजारा के बाद गेंदबाजों का कमाल, भारत को 200 रनों की अहम बढ़त

एंटिगा : भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड प्रेसिडेंट्स-11 पर 200 रनों की बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 297 रनों पर घोषित करने के बाद मेजबान टीम को 181 रनों पर ढेर कर दिया और फिर दूसरे दिन स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए। भारत ने 35 ओवरों का सामना किया है। मयंक अग्रवाल (13) फिर सस्ते में आउट हुए जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 20 और हनुमा विहारी 48 रनों पर नाबाद हैं।

पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले रहाणे ने 95 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए हैं जबकि पहली पारी में 37 रनों पर नाबाद रहने वाले विहारी ने 84 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया है। इससे पहले, भारत ने टेस्ट फारमेट में अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुराजा (100 रिटायर्ड हर्ट) के शानदार शतक की बदौलत पहली पारी पांच विकेट पर 297 रनों पर घोषित कर दी। पहले दिन स्टम्प्स तक भारत का यही स्कोर था।

दूसरे दिन की शुरूआत के साथ ही भारत ने पारी घोषित कर दी और मेजबान टीन को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। इशांत शर्मा (21-3), उमेश यादव (19-3) और कुलदीप यादव (35-3) की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने कैरेबियाई टीम को पहली पारी में 181 रनों पर सीमित कर दिया। वेस्टइंडीज-ए के लिए कावेम हाज ने सबसे अधिक 51 रन बनाए, जबकि जाहमर हेमिल्टन ने 33 रनों का योगदान दिया। हाज ने 100 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए। जोनाथन कार्टर ने भी 26 रन जोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button