Breaking
एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उ... भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोस... पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल ... बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व

जगन्नाथ यात्रा के दौरान पटाखों से भरे ई-रिक्शा में लगी भीषण आग, एक की मौत, दो झुलसे

ग्रेटर नोएडा के दादरी जीटी रोड पर जगन्नाथ यात्रा में की जा रही आतिशबाजी के दौरान पटाखों से भरे ई-रिक्शा में आग लगने से दो लोग झुलस गए। आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पटाखों से निकली चिंगारी से जूते की दुकान में भी आग लग गई। जिसे जल्द ही काबू पा लिया गया। हादसे में झुलसे दोनों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सोमवार शाम को अयोध्या गंज स्थित प्राचीन मंदिर से अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। जीटी रोड पर यात्रा में आतिशबाजी की जा रही थी। पटाखों से भरे ई-रिक्शा में पप्पू और सलमान सवार थे।

आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से ई-रिक्शा में रखे पटाखों में आग लग गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार पप्पू और सलमान झुलस गए।आग लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। इसी बीच पटाखों की चिंगारी से दीपांशु फुटवियर में आग लग गई।

हालांकि समय रहते दुकानदार और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। यात्रा के साथ चल रही पुलिस ने पटाखों में लगी आग को लोगों के सहयोग से बुझा दिया। घायलों को जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर आग की खबर पाते ही पुलिस ने वाहनों को मुख्य चौराहे पर रोक दिया। यात्रा को तेजी से आगे निकाला गया। एसीपी सार्थक सिंगर का कहना है कि जगन्नाथ यात्रा की अनुमति थी। आतिशबाजी छोड़ने की अनुमति नहीं ली गई थी। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

एएनएम पद की सभी भर्तियों मप्र हाई कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन, अधिकारियों से मांगा जवाब     |     दिल्ली वाले अंकल और नवीन बाबू की हुई शादी, ओडिशा को मिला PAANN…बीजेपी-BJD पर राहुल गांधी हमलावर     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बावरिया बोले- नहीं बदले जाएंगे उम्मीदवार     |     भाजपा के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान     |     बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार     |     केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में कैदी की मौत, दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा था     |     दिल्ली: लवली से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद के साथ धक्का-मुक्की, समर्थकों ने सोसायटी से निकाला     |     पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल रही योजना     |     बोचरो गांव में आतंक फैलाने वाले बाघ का रेस्क्यू कर भेजा संजय गांधी टाइगर रिजर्व     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें