ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

महिलाओं के लिए खास है हरियाणा सरकार का बजट, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किए दो बड़े ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हरियाणा का 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री खट्टर के पास वित्त विभाग भी है और उन्होंने राज्य विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। 2021-22 में 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

मुख्यमंत्री खट्टर ने बजट पेश करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए ‘सुषमा स्वराज पुरस्कार’ (Sushma Swaraj Award) की भी घोषणा की। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं को उद्यमी बनने में सहायता देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू करने की घोषणा भी की।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन परिवारों की महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये तक सस्ता कर्ज दिया जाएगा।

खट्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो चालू वित्त वर्ष के 1,53,384 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले 15.6 प्रतिशत अधिक है।

बजट परिव्यय में पूंजीगत व्यय के रूप में 61,057.36 करोड़ रुपये (34.4 प्रतिशत) और राजस्व व्यय के रूप में 1,16,198.36 करोड़ रुपये (65.6 प्रतिशत) शामिल हैं।

बजट दस्तावेजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में ऋण देयता 2,43,779 करोड़ रुपये तक जाने की संभावना है, जो मार्च 2022 तक 2,23,768 करोड़ रुपये थी। इस तरह ऋण देयता राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 24.52 प्रतिशत है। खट्टर ने कहा कि ‘सुषमा स्वराज पुरस्कार’ के तहत पांच लाख रुपये की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

Related Articles

Back to top button