ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
व्यापार

सीएनजी की गाड़ियों से सफर हुआ महंगा

व्यावसायिक गैस सिलेंडर और दूध के दामों में इजाफा होने के बाद दिल्ली और एनसीआर के लोगों को मंगलवार सुबह से महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी वाहनों से चलना मंगवलार से थोड़ा और महंगा हो गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड  ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है और ये बढ़ी दरें मंगलवार सुबह से लागू भी हो गई हैं।  देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सीएनजी के दाम में प्रति किलोग्राम 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का दाम 57.01 से बढ़कर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में 65.38 रुपये की जगह 65.88 रुपये प्रति किलोग्राम, रेवाड़ी में 67.48 रुपये की जगह 67.98 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इन शहरों में 58.58 रुपये की जगह 59.58 रुपये प्रति किलोग्राम चुकाने होंगे।

Related Articles

Back to top button