ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

उज्जैन में स्कूल के लिपिक के घर छापा, करोड़ों रुपये कीमत की जमीन, मकान और वाहन मिले

 उज्जैन। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (इओडब्ल्यू) ने बुधवार सुबह शासकीय महाराज वाड़ा स्कूल के लिपिक धर्मेंद्र चौहान के अवंतिपुरा स्थित घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर छापामार कार्रवाई की। टीम को लिपिक के घर करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन, दो मकान, एक गोदाम, दो चार पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर तथा नकदी व जेवरात मिले हैं, इनकी गिनती जारी है। लिपिक के एक बैंक लाकर के संबंध में भी जानकारी मिली है।

इओडब्ल्यू एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि धर्मेंद्र चौहान वर्ष 1994 में अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से नौकरी पर लगा था। नियुक्ति के दौरान उसकी तनख्वाह 750 रुपये प्रति माह थी। वर्तमान में वह 35 हजार रुपये प्रतिमा वेतन ले रहा है। उसके पास पैतृक जमीन के अलावा नौकरी में आने के बाद खरीदी गई जमीन व संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का था पीए

एसपी सोनी के अनुसार धर्मेंद्र चौहान वर्ष 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष का पीए रह चुका है। अभी तक की जांच में पता चला है कि इस दौरान उसने कई संपत्तियां अर्जित की हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button