ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

कश्मीर बंद कर आतंकी मूसा की मौत का मातम मना रहे अलगाववादी

श्रीनगर : आतंकवादी जाकिर मूसा  की मौत को जहां सुरक्षाबल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं वहीं घाटी के अलगाववादी उसकी मौत का मातम मना रहे हैं। अलगाववादी गुटों ने शनिवार को पूरे कश्मीर में बंद का आहवान कर रखा है। कश्मीर में स्कूल और कालेज बंद रहे और सडक़ों पर गाडिय़ां भी नामात्र दिखीं। वहीं एहतियात के तौर पर प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये हैं। मंडलायुक्त के आदेशानुसार जिन बच्चों के आज पेपर हैं उनके एडमिट कार्ड और रोल नंबर स्लिप को कफ्र्यू पास की तरह देखा जाएगा और उन्हें रोका नहीं जाएगा।

कश्मीर की इस्लामिक यूनिवर्सिटी व बाकी शैक्षिणक संस्थानों ने सभी तरह की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वीरवार को सुरक्षाबलों ने ददसारा गांव में जाकिर मूसा को घेरा था और शुक्रवार तडक़े उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं मूसा की मौत की खबर के बाद कश्मीर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया ताकि कानून व्यवस्था काबू में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button