ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

मोदी-नीतीश के तालमेल से गड़बड़ाया राजद का गणित

 मोदी तथा नीतीश कुमार ने मिलकर इस चुनाव में बिहार के सामाजिक व्यूह रचना को ध्वस्त कर दिया। वीरवार को आये लोकसभा नतीजों में विपक्षी महागठबंधन का प्रदेश में लगभग सफाया हो गया। यहां की कुल 40 सीटों में से 39 सीट पर भाजपा, जदयू व एनडीए के सदस्य लोजपा ने जीत दर्ज की है। मोदी ने बिहार से विपक्ष को लगभग खत्म कर दिया। लालू प्रसाद की पार्टी राजद, आरएलएसपी, हैम तथा वीआईपी जैसे दल तो इस बार खाता भी नहीं खोल पाये। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मुस्लिम बहुल किशनगंज पर जीत मिली है।

बिहार में राजद 19, कांग्रेस नौ, उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी पांच, जीतनराम मांझी की पार्टी हैम तथा साहनी की पार्टी वीआईपी ने तीन तीन सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये थे। महागठबंधन की ओर से आरा लोकसभा सीट सीपीआई (माले) के लिए छोड़ दी थी। वहीं एनडीए की ओर से भाजपा व जदयू 17-17 सीटों पर तथा रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा को छह सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जदयू की एक सीट छोड़ सभी सीटों पर एनडीए को जीत हासिल हुई। चुनाव बाद प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने लोगों से केंद्र में मोदी सरकार तथा प्रदेश में हमारे कामकाज के आधार पर वोट मांगा था। इस जीत से हमारा लोगों के प्रति दायित्व और बढ़ गया है। बम बिहार के विकास के लिए अपने काम को अबाध ढंग से जारी रखेंगे।

क्या राजद केंद्र की सरकार में शामिल होगी, इस सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह उन्हें(मोदी) तय करना है जो सरकार में नेतृत्व करेंगे कि वे राजद को कैबिनेट में लेंगे अथवा नहीं। यदि वह सहयोगियों को सरकार में शामिल करना चाहते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने के बारे में नीतीश कुमार ने कहा कि दो दिन पहले एनडीए की एक बैठक में उन्होंने राज्य के विकास के लिए जरुरी कदम उठाये जाने पर जोर दिया था। मेरा मुद्दों पर जोर था पहला कि बिहार जैसे राज्य को अंडर डेवलपमेंट राज्य के तहत विशेष छूट मिले तथा दूसरा महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने भी उनकी मांग के प्रति सहमति जताई थी। नीतीश के अनुसार एनडीए तथा गठबंधन दलों की ओर से विकास तथा राष्ट्रवाद केवल दो ही मुद्दे उठाये जाने से मतदाता उनके साथ मजबूती से जुड़े। बिहार के लोगों ने एक मजबूत सरकार के पक्ष में अपना मत दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button