ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
उत्तरप्रदेश

राज्य कर्मचारी आन्दोलन की तैयारी में जुटे 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब सभी को परिणामों का इंतजार है। राजनीतिक दल बहुमत के गुणा-भाग में लग गये हैं तो वहीं दूसरी ओर राज्य कर्मचारी आन्दोलन की तैयारी में जुटे हैं। रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने का मन बनाया है।

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी वर्ग के खाली पड़े चार लाख से ज्यादा पदों को भरने की मांग तेज की जाएगी। प्रदेश में 200 से ज्यादा विभागों में चार लाख से ज्यादा राज्य कर्मचारियों के पद खाली है। इनको भरने के लिए हाईकोर्ट भी आदेश दे चुका है। बावजूद उसके कर्मचारियों के पदों पर साल 2008 के बाद पद नहीं भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले सभी विभागों से डेटा एकत्र किया जा रहा है। वहां से आंकड़ा आने के बाद उसको शासन के सामने रखा जाएगा। उसके बाद भी हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो प्रदेश का कर्मचारी संवर्ग एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

Related Articles

Back to top button