ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
खेल

खिलाड़ियों के अलावा अन्य किसी को मैनेजर बनने की नहीं मिलेगी अनुमति

खेल मंत्रालय ने टीम के मैनेजर के नाम पर विदेश की सैर बंद कर दी है। मंत्रालय ने सभी खेल संघों को स्पष्ट कर दिया है अब विदेश में होने वाले टूर्नामेंटों में सिर्फ पूर्व खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी ही जा सकेंगे। मंत्रालय ऐसे मैनेजरों का खर्च भी वहन करेगा।खेल संघों की ओर से किसी को भी टीम के साथ मैनेजर बनाकर भेजने की घटनाओं के बाद खेल मंत्रालय ने मैनेजरों का खर्च उठाना बंद कर दिया था, लेकिन अब उसने नए नियमों के साथ टीम मैनेजरों का खर्च उठाना तय कर लिया है। हालांकि इसके लिए मंत्रालय ने ऐसे कड़े नियम बना दिए हैं जिससे कोई भी खेल संघ टीम के साथ खिलाड़ी पृष्ठभूमि के अलावा अन्य किसी को मैनेजर बनाकर नहीं भेज सकेगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है टीम के साथ बतौर मैनेजर ऐसे मान्यता प्राप्त कोच या तकनीकि अधिकारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जा सकेंगे जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर टीम को संभालने का अनुभव हो। उन्हें अंग्रेजी का भी ज्ञान होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button