ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
मनोरंजन

‘द कश्मीर फाइल्स’ से पहले इन फिल्मों में दिखाई गई कश्मीरियों की दर्दनाक कहानी

कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन का चित्रण करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ आज यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर अभिनीत हिंदी ड्रामा फिल्म में कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। बता दें कि यह पहली फिल्म नहीं है जिसमें कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार और पलायन के दृश्यों को दर्शाया गया है। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में कश्मीर के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं वो फिल्में कौन सी हैं-

मिशन कश्मीर – विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में कश्मीर में बढ़ रहे आतंकवाद का मुद्दा उठाया गया है। संजय दत्त जहां इसमें आर्मी ऑफिसर बने होते हैं, वहीं ऋतिक रोशन एक कश्मीरी युवा के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उस लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसे भड़काकर गलत दिशा दिखाई जाती है। दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

शिकारा – फिल्म ‘शिकारा’ में कश्मीरी पंडितों के पलायन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म में हिंदू-मुस्लिम की लव स्टोरी के साथ-साथ कपल की दर्दनाक स्थिति का चित्रण किया गया है। जिसकी वजह से इस फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा था। दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

यहां –  फिल्म ‘यहां’ में आतंकवादियों और आर्मी के बीच के टकराव को दिखाया गया है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में जिम्मी शेरगिल, मिनिषा लांबा, यशपाल शर्मा और मुकेश तिवारी मुख्य भूमिका में थे। दर्शक इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

फितूर – अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फितूर’ की कहानी कश्मीर के ईद-गिर्द घूमती है। इसमें सिद्धार्थ रॉय कपूर, कटरीना कैफ और तबू मुख्य भूमिका में थे। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट की गई इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

तहान – फिल्म ‘तहान’ में कश्मीर में फैले आतंकवाद की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक स्थानीय साहूकार आठ साल के लड़के का पालतू गधा एक ऋण के एवज में ले जाता है। जब लड़का उसे लेने जाता है, तो उसकी मुलाकात एक आतंकवादी से होती है, जो उसे एक काम पूरा करने के लिए ग्रेनेड देता है। दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button