ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से निकाले लाखों रूपये 

बिलासपुर के जिला सहकारी बैंक से पांच किसानों के खातों से रुपए पार करने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक महिलाकर्मी को गिरफ्तार किया है। दो साल पुरानी इस घटना में अन्य बैंककर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। पुलिस महिलाकर्मी से कम्प्यूटर वगैरह जब्त कर उससे पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जिला सहकारी बैंक में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में अफसरों ने जिन कर्मचारियों को जवाबदारी दी थी। उन सभी आठ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बाद में कई निलंबित कर्मचारियों ने अपने आप को निर्दोष बताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि उनसे किसानों के खातों में रकम वापस करने के लिए दबाव बनाया गया। जबकि, उन्होंने गड़बड़ी ही नहीं की थी। उनका यह भी कहना था कि जिन कर्मचारियों ने रकम निकाला है और गड़बड़ी की है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनसे रकम की वसूली की जाए।

पटेल को पकड़ने के लिए पुलिस जिला सहकारी बैंक गई थी। लेकिन, जब वह बैंक में नहीं मिली, तब पुलिस ने उसके घर में दबिश दी। महिला को पकड़कर पुलिस बैंक लेकर आई और पूछताछ कर उसके बताए अनुसार कम्प्यूटर और दस्तावेजों को किया। TI जेपी गुप्ता ने बताया कि जांच में महिला कर्मी हर्षिता पटेल की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसके साथ ही सहयोगी कर्मचारी पल्लव चक्रवर्ती भी इसमें शामिल है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button