ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

इंदौर नगर निगम में वापस आने से पहले निलंबित हो गए उपायुक्त शर्मा

इंदौर ।   आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित जनकार्य विभाग के बेलदार मो. असलम का बहाल किए जाने के मामले को निगम प्रशासक व संभागायुक्त पवन शर्मा ने काफी गंभीरता से लिया है। असलम के मामले में प्रशासक को जो फाइल भेजी गई थी, उसमें लोकायुक्त प्रकरण का उल्लेख नहीं था।

यही वजह है कि संभागायुक्त ने विभाग के तत्कालीन अधीक्षक विलास मांजरेकर को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। हालांकि मांजरेकर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए है। इस मामले में संभागायुक्त ने निगम उपायुक्त अरुण शर्मा व स्थापना शाखा के बाबू आबिद खान व महफूज खान को निलंबित किया गया है।

निगम उपायुक्त अरुण शर्मा को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किया गया। उपायुक्त डेढ़ माह पहले नगर पालिका धार में मुख्य नगरपालिका अधिकारी का दायित्व संभाल रहे थे। धार नगर पालिका में नए अधिकारी के नियुक्त होने के पश्चात उपायुक्त शर्मा को वहां से रिलीव किया गया था। वे इंदौर नगर निगम में नियुक्ति लेने वाले थे, उसके पहले ही संभागायुक्त ने उपायुक्त शर्मा के निलंबन का आदेश जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button