ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
लाइफ स्टाइल

विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को करता है कम

एक नए अध्ययन से पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति विभिन्न प्रकार के स्रोतों से प्रोटीन का सेवन करता है, तो उसमें उच्च रक्तचाप का जोखिम कम होता है। यह शोध चीन में करीब 12,200 वयस्कों पर किया गया। इससे पता चलता है कि विविध खाद्य स्रोतों से मध्यम मात्रा में प्रोटीन के साथ संतुलित आहार लेने से शुरुआती उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन’अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

 अमेरिका की लगभग आधी आबादी को उच्च रक्तचाप की बीमारी है। अध्ययन के लेखक जियानहुई किन ने कहा,उच्च रक्तचाप से लड़ने के लिए पोषण एक आसानी से सुलभ और प्रभावी उपाय हो सकता है। वसा और कार्बोहाइड्रेट के साथ, प्रोटीन तीन बुनियादी पोषकों में से एक है। उन्होंने कहा,खराब आहार गुणवत्ता और हृदय रोग के बढ़ते जोखिम के बीच एक मजबूत संबंध है।

अध्ययन लेखकों ने चीन में रहने वाले लगभग 12,200 वयस्कों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का विश्लेषण किया, जो 1997 से 2015 तक चीन स्वास्थ्य और पोषण सर्वेक्षण के सात दौरों में से कम से कम 2 का हिस्सा थे। प्रतिभागियों के प्रारंभिक सर्वेक्षण का उपयोग आधार रेखा के रूप में किया गया था, जबकि उनके अंतिम दौर के डेटा का उपयोग तुलना के लिए अनुवर्ती के रूप में किया गया था।

 प्रतिभागियों की औसत आयु 41 वर्ष थी, और 47 प्रतिशत पुरुष थे। सर्वेक्षण में प्रतिभागियों को प्रोटीन के विभिन्न स्रोतों की संख्या के आधार पर एक प्रोटीन “विविधता स्कोर” दिया गया। विश्लेषण में पाया गया कि अलग-अलग प्रकार के स्रोतों से प्रोटीन की संतुलित मात्रा ग्रहण करने वाले प्रतिभागियों में उच्च रक्तचाप के जोखिम की संभावनाएं कम थीं।

Related Articles

Back to top button