Breaking
डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्त... रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या

इस बार भाईदूज पर तिलक लगाने का यह है मुहूर्त, ऐसे करें तिलक

Bhai Dooj Muhurat: भारतीय परंपरा में संबंधों को अत्यधिक महत्व दिया गया है। यही कारण है कि विभिन्न पर्वों को अलग-अलग संबंधों से जोड़ा गया है। भाई-बहनों का पर्व भाई दूज वर्ष में दो बार आता है। एक बार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया यानि होली के अगले दिन और दूसरा दीवाली के बाद यानि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आता है।

होली के बाद आने वाला भाई दूज का पर्व इस बार 9 मार्च 2023 को आ रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करती हैं। इसे भातृ द्वितीया भी कहा जाता है। आम तौर पर जहां रक्षाबंधन को बहनें भाईय़ों के घर जाती हैं, भाई दूज के पर्व में भाई अपने बहनों के घर जाते हैं।

कब है भाई दूज का मुहूर्त (Bhai Dooj Muhurat)
पंचांग के अनुसार भाई दूज 8 मार्च 2023 को सायं 7.42 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 9 मार्च 2023 को रात्रि 8.54 बजे होगा। ऐसे में भाई दूज पर बहनें भाईयों को 9 मार्च (गुरुवार) को तिलक लगा सकेंगी। तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 12.30 बजे से 2.00 बजे तक रहेगा। इस दौरान अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12.14 बजे से 1.00 बजे तक) के साथ-साथ अमृत काल (सुबह 11.33 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक) भी रहेगा। इसी समय पर लाभ का चौघड़िया (दोपहर 12.38 बजे से 2.06 बजे तक) भी रहेगा।

कैसे करें भाईयों को तिलक
इस दिन भाई अपनी बहनों के घऱ जाते हैं। बहनें भाईयों को तिलक लगाती हैं। उनकी लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए ईश्वर से पूजा करती हैं। उन्हें भोजन करा कर उनकी आरती उतारती है। इस तरह इस पर्व को मनाया जाता है।

 

डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार     |     रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा     |     पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती     |     सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद     |     कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग     |     MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें