ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

तेलंगाना: पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया एक नक्सली, सर्च ऑपरेशन जारी

हैदराबाद। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में पुलिस और नक्सली की मुठभेड़ हुई इस दौरान पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया।  पुलिस अधीक्षक, सुनील दत्त ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद के साथ नक्सल का शव भी बरामद कर लिया गया है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस फिलहाल, अन्य नक्सलियों की तलाश कर रही है।

वहीं दूसरी ओर बुधवार को झारखंड़ के पलामू जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुबह चार बजे नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में चार रायफल, सात कारतूस और छह नक्सली वर्दी बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी हैदरनगर थाना क्षेत्र के भदुआ से हुई है। केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल की 134वीं बटालियन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पलामू पुलिस भी साथ थी।

2 लाख का इनामी पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार
रविवार को भी झारखंड के गुमला में  दो लाख रुपये के इनामी एरिया कमांडर शनि मुंडा उर्फ सुदरु मुंडा उर्फ सुदर्शन सुरीन को गिरफ्तार किया गया था। गुमला  सदर थाना में एसपी अंजनी कुमार झा ने प्रेस वार्ता आयोजित कर उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआइ का एरिया कमांडर गुमला, बसिया, और कामडारा थाना के पांच मामलों में नामजद अभियुक्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button