ब्रेकिंग
संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए केंद्र सरकार ने की औपचारिक पहल: 30 नवंबर से शुरू होगा सत्र, किरेन र... पटना के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता भारी भीड़ और अफरा-तफ... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्रह्मस्थानम महोत्सव में लिया माता अमृतानंदमयी देवी का आशीर्वाद... देशभर में मौसम के बदले मिजाज: उत्तर भारत में बढ़ी कड़ाके की ठंड, तो दक्षिण के राज्यों में जारी है बा... नई दिल्ली में मोदी सरकार ने बुलाई संसद का विशेष सत्र: 30 नवंबर से होगी शुरुआत, परिसीमन और महिला आरक्... धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा...
देश

प्रियंका के बाद राहुल गांधी ने भी किया चिदंबरम का बचाव, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय से खारिज होने के बाद सीबीआई द्वारा उनकी तलाश किए जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार चिदंबरम का चरित्रहनन करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और ‘बिना रीढ़ वाले मीडिया’ का इस्तेमाल कर रही है।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और बिना रीढ़ के मीडिया के कुछ धड़ों का इस्तेमाल कर रही है ताकि चिदंबरम का चरित्रहनन किया जा सके। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता के इस शर्मनाक दुरुपयोग की कड़ी निंदा करता हूं।वहीं इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार ”शर्मनाक तरीके से” चिदंबरम के पीछे पड़ी है क्योंकि वह बेहिचक सच बोलते हैं और सरकार की नाकामियों को सामने लाते हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई अधिकारी मंगलवार को चिदंबरम के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे, लेकिन वहां उनसे मुलाकात नहीं होने पर अधिकारियों ने एक नोटिस चस्पां कर उन्हें दो घंटे में पेश होने का निर्देश दिया।

इसके जवाब में चिदंबरम की कानूनी टीम ने कहा कि नोटिस में कानून के उन प्रावधानों का जिक्र नहीं किया गया है जिनके तहत उन्हें तलब किया गया। साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय में बुधवार सुबह उनकी याचिका पर सुनवाई होने से पहले कोई बलपूर्वक कार्रवाई ना करने की अपील भी की। सीबीआई की टीम बुधवार को सुबह एक बार फिर चिदंबरम के आवास पहुंची थी। ईडी ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button