ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

इंदौर में कमिश्नर और कलेक्टर के बंगले पर रंगों की बौछार, गोबर और कीचड़ से भी जमकर खेली होली

इंदौर।   कोरोना के दो साल तक होली के रंगों से दूर रहे सरकारी अधिकारी इस बार धुलेंडी पर ठेठ देसी रंग में रंगे नजर आए। कमिश्नर डा. पवन कुमार शर्मा और कलेक्टर मनीष सिंह के बंगले पर शुक्रवार को होली का ऐसा रंग जमा कि अधिकारियों ने रंगों की बौछार के साथ गोबर और कीचड़ से भी जमकर होली खेली। होली की मस्ती में रंगों का ऐसा सुरूर चढ़ा कि कुछ अधिकारियों के कुर्ते-पाजामे और टी-शर्ट तक फट गए।

कलेक्टर ने अपने बंगले पर परंपरागत होली का पूरा इंतजाम कर रखा था। बंगले के बगीचे में टेंट लगाकर दही-बड़ा, श्रीखंड, लस्सी, गुलाब जामुन सहित खान-पान का खासा इंतजाम किया था। कलेक्टर पहले कमिश्नर के आवास पर उन्हें रंग लगाकर होली की शुभकामना देने पहुंचे। बाद में कलेक्टर के बंगले पर एक-एक कर अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। देखते-देखते कलेक्टर के बंगले पर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त भव्या मित्तल, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, जिला पंचायत सीइओ वंदना शर्मा, वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे, सहकारिता उपायुक्त मदन गजभिये, एसडीएम शाश्वत शर्मा, अंशुल खरे, मुनीषसिंह सिकरवार, प्रतुल सिन्हा सहित तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों आदि अधिकारियों का जमघट लग गया

संगीत की धुन पर जमकर नाचे –

कमिश्नर भी कलेक्टर बंगले पर ही होली खेलने आ गए। शुरुआत में रंग और गुलाल लगाया। जब थोड़े से रंग से मन नहीं भरा तो एक-दूसरे पर रंग के साथ पानी की बाल्टियां उड़ेली जाने लगी। तहसीलदार पल्लवी पुराणिक, नायब तहसीलदार हर्षा वर्मा, संगीता बोलिया, अर्चना गुप्ता ने संगीत की धुन पर सामूहिक नृत्य भी किया। रंगों ने अधिकारियों के बीच छोटे और बड़े का भेद खत्म कर दिया था। अधिकारियों ने कमिश्नर और कलेक्टर को हाथ और पैरों से पकड़कर रंगों में डुबो दिया। देर तक यहां होली खेलने के बाद सभी कमिश्नर के बंगले पर पहुंचे। यहां मस्ती अपने चरम पर पहुंच गई थी। कमिश्नर के बंगले पर तो अधिकारियों ने कीचड़ और गोबर से भी होली खेली। इस दौरान अपर कलेक्टर बेड़ेकर, शर्मा, एसडीएम शर्मा, सिन्हा, मोरे, गजभिये के कपड़े भी फाड़ने लगे।

Related Articles

Back to top button