Breaking
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी…. गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगा... लाइनमैन ने मांगी कोल्डड्रिंक… गांव वालों ने नहीं दी तो किया ट्रांसफार्मर में फॉल्ट! यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत?

आंदोलन के सहारे संगठन में जान फूंकेगा युवा कांग्रेस

भोपाल । कांग्रेस से जुड़ा मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस लंबे समय से सक्रिय नहीं है। ऐसे में संगठन में जान फूंकने के लिए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर यह आंदोलन जिला मुख्यालय पर होगा। इसको लेकर कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा।
विधानसभा चुनाव के चलते यह वर्ष राजनीतिक दलों के लिए अति महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के हाथ से गई सत्ता फिर से आ जाए, यह सपना तो देखा जा रहा रहा है, लेकिन कांग्रेस के मोर्चा संगठनों में इस सपने को पूरा करने को लेकर कोई हलचल नहीं है। एनएसयूआई के जहां चुनाव अटके पड़े हैं वहीं युवा, महिला कांग्रेस, सेवादल और अन्य विभाग सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. भूरिया ने युवा कांग्रेस को सक्रिय कर संगठन में जान फूंकने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से निष्क्रय बने जिला और शहर के अध्यक्षों को सक्रिय किया जा सके। सक्रिय न रहने वाले अध्यक्षों में इंदौर शहर और ग्रामीण भी शामिल हैं। युवा कांग्रेस अप्रैल या फिर मई में बेरोजगारी और महंगाई को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसको लेकर जल्द ही कार्यक्रम जारी होने के साथ युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि मिशन 2023 में कांग्रेस फतह हासिल कर मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनाए इस प्रयास में प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ और चुनावी माहौल बनाने में प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल लगे हैं। पिछले दिनों भोपाल में सभी मोर्चा संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, किसान एवं खेत मजदूर विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों को तलब किया था। प्रदेश प्रभारी अग्रवाल ने सभी मोर्चा संगठन प्रदेशाध्यक्षों को जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति करने के साथ अपनी अधूरी कार्यकारिणी को बनाने के आदेश दिए थे, जिसे प्रदेशाध्यक्षों ने ताक पर रख दिया है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, अब तक 8 नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी     |     कैसे करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? यहां मिलेगी यात्रा की पूरी जानकारी….     |     गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, रिश्तेदारों से उधारी… ग्राहक को सुसाइड नोट भेज प्रॉपर्टी डीलर ने मौत को लगाया गले     |     लाइनमैन ने मांगी कोल्डड्रिंक… गांव वालों ने नहीं दी तो किया ट्रांसफार्मर में फॉल्ट!     |     यहां जमीन पर गड़ा है परशुराम का फरसा, इसी को लेकर पहुंचे थे सीता के स्वयंबर में     |     पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या     |     BJP सांसद नवनीत राणा के खिलाफ तेलंगाना में केस दर्ज, जानें क्या है आरोप     |     ‘संतोषी ये अच्छा नहीं किया’… नर्स से प्यार में धोखा मिला, सुसाइड नोट लिख लगा ली जहर की ड्रिप     |     मल्लिकार्जुन खरगे को ECI की फटकार, कहा- चुनाव बाधित करने की कोशिश     |     चुनाव प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें