ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

प्रदेश में कहीं से भी खरीदें वाहन अपने जिले का ले सकेंगे रजिस्ट्रेशन नंबर

भोपाल । प्रदेशवासियों को जल्द की बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिसके तहत वे प्रदेश में कहीं से भी वाहन खरीदें, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर खुद के जिले का ले सकते हैं, इसकी शुरूआत प्रारंभिक रूप में तीन जिलों आगर, विदिशा और रायसेन से की जा रही है, जिसकी सफलता मिलते ही पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया जाएगा। आपको बतादें कि अब तक अगर कोई व्यक्ति अन्य जिलों में नौकरी या रहने के दौरान वाहन खरीदता था, तो उसे उसी जिले का नंबर मिलता था, भले ही वह किसी भी जिले का क्यों न हो, ऐसे में उसे अपने जिले में जाने पर गाड़ी का नंबर अलग ही नजर आता था, वाहन मालिकों की इस समस्या को दूर करने के लिए अब इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है। जिसका लाभ पूरे प्रदेशवासियों को मिलेगा।

15 अप्रैल से शुरू होगा
जानकारी के अनुसार नॉन कमर्शियल वाहन के रजिस्ट्रेशन लिए 15 अप्रैल से नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके तहत सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के वाहन पोर्टल पर 15 अप्रैल से आगर, विदिशा और रायसेन जिले से शुरूआत की जाएगी। इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके तहत व्यक्ति अपने निजी वाहन स्कूटर, बाइक और कार आदि कहीं से भी खरीदे, लेकिन रजिस्ट्रेशन वह अपने जिले या जिस जिले में वह चाहता है, करा सकता है। इसके तहत वाहन 4 पोर्टल के माध्यम से डीलर पाइंट से ही नॉन कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रदेश के किसी भी जिले से वाहन खरीदकर अपने गृह जनपद या जिले का रजिस्ट्रेशन नंबर ले सकते हैं। इसके लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, सिर्फ डीलर पाइंट पर ही आपके द्वारा कहने पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। आपको वाहन लेते समय ही सभी दस्तावेज डीलर के यहां जमा करना होगा। वहीं से आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button