ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

बीजेपी में अभी लड़ाई-झगड़े ही चल रहे, भगवंत मान ने शपथ लेकर काम भी शुरू कर दिया: अरविंद केजरीवाल

मोहाली । पंजाब में  आप  सरकार बनने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को वर्चुअल मीटिंग की। पंजाब  आप विधायक वर्चुअल मीटिंग के लिए मोहाली के एक होटल में पहुंचे। मीटिंग में केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ पंजाब में भगवंत मान ने शपथ भी ले ली, उनकी ओर से काम भी शुरू हो गए। दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी, उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई-झगड़े ही चल रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा, “भगवंत मान ने 16 तारीख को शपथ ली, 3 दिनों में ही लोगों को काम करके दिखाया। पुराने मंत्रियों की सुरक्षा हटाकर उसे जनता के लिए लगाया गया। अक्टूबर में फसलें बर्बाद हुई थी, उसका मुआवजा किसानों के जिलों में पहुंच गया। 3-4 दिनों में किसानों को उसका चेक मिलेगा। पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की गई। 25,000 नौकरियों का ऐलान किया गया, इससे लोगों की हमसे उम्मीद अब विश्वास में बदलती जा रही है।” आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पंजाब के आप विधायकों से कहा, “भगवंत मान हर मंत्री को टारगेट देंगे और उन्हें तय समय सीमा के अंदर पूरा करना होगा। मंत्रियों को दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी। लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो जनता कहेगी कि मंत्री बदलो। आप सभी को भगवंत मान के नेतृत्व में मिलकर काम करना है। मार्गदर्शन देने के लिए मैं आपके बड़े भाई के समान रहूंगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और  आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मान ने कहा, “पंजाब के हर दूसरे व्यक्ति ने हमें वोट दिया है, तो ये प्यार हम पंजाब के लोगों के लिए ही लगाएंगे। पहले ये होता था कि ऑर्डर कोई और देता था, सस्पेंड कोई और होता था, ये अब नहीं चलेगा। हमने 25,000 नौकरियों का वादा किया है। एक महीने के भीतर भर्तियां निकलेंगी।

Related Articles

Back to top button