ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने लगाया शतक, गेंद को 18 बार मारा बाउंड्री के पार

आईपीएल 2022 शुरू होने वाला है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े आयोजन में साउथ अफीका के कई खिलाड़ी शिरकत करते दिखेंगे। लेकिन, हम जिसकी बात करने जा रहे हैं, वो साउथ अफ्रीका का धाकड़ खिलाड़ी तो है लेकिन आईपीएल 2022 में खेलता हुआ नहीं दिखेगा। पर वो आईपीएल नहीं खेलेगा क्रिकेट साउथ अफ्रीका के प्रोविंशियल वनडे चैलेंज डिवीजन टू के मुकाबले में कैमरन डेलपोर्ट ने शानदार सैंकड़ा जड़ा है।क्वाजुलू नाटल इनलैंड की ओर से खेलते हुए कैमरन डेलपोर्ट ने नॉर्दर्न केप के खिलाफ मुकाबले में नाबाद शतक जड़ा, जो कि उनके लिस्ट ए करियर का चौथा शतक रहा। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम की जीत की डफली 31 गेंद पहले ही मैच में बजा दी।

ओपनिंग करने उतरे डेलपोर्ट ने अपनी टीम के लिए 135 गेंदों पर नाबाद 153 रन की पारी खेली। वो एक बार क्रीज पर उतरीं तो फिर टीम को जीत दिलाकर ही लौटीं। ये रन उन्होंने 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए थे। इस दौरान 18 बार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गेंद को बाउंड्री के पार किया। इसमें 13 बार उन्होंने चौका बटोरा और 5 बार छक्का जड़ा। डेलपोर्ट की इस दमदार पारी की बदौलत क्वाजुलू नाटल इनलैंड ने 44।5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, और टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। नॉर्दर्न केप की टीम को 266 रन पर समेटने में सबसे बड़ा रोल क्वाजुलू नाटल इनलैंड के 26 साल के गेंदबाज का रहा, जिसने अकेले ही 9।2 ओवर में 34 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। लिस्ट ए क्रिकेट में कीथ नाम के इस गेंदबाज का ये दूसरा 5 विकेट शिकार है। गेंद से किए इनके प्रदर्शन ने अगर जीत की बुनियाद रखी तो उस पर बुलंद इमारत कैमरन डेलपोर्ट ने अपने बल्ले से खड़ी की।

Related Articles

Back to top button