ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

लव, सेक्स और हत्याः नौकरों के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप, फिर पीछा छुड़ाने पिकनिक ले जाकर मौत के घाट उतार दिया, 3 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। पिकनिक मनाने गई 28 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप कर हत्या के मामले में जिले की सोहागपुर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल कार की भी जब्ती कार्रवाई की है। प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए अपने दो नौकरों की मदद से पिकनिक मनाने के बहाने पिकनिक स्पॉट ले जाकर दुराचार कर जहरीले पदार्थ का सेवन करा मौत के घाट उतार दिया था।

जिले के पुरानी बस्ती की रहने वाली 28 वर्षीय युवती को उसके पड़ोस में रहने वाले अब्दुल उस्मानी से जान पहचान थी, जो कि अपने दो नौकर राजेश सिंह गोड़ व विवेक जार्ज के साथ मिलकर शनिवार को एक कार में युवती को क्षीर सागर पिकनिक स्पॉट पिकनिक मनाने ले गए थे, जहां युवती के साथ दुष्कर्म कर उसको जहर देकर मौत के घाट उतार दिया था। युवती को मृत अवस्था में मेडिकल कालेज ले जाकर वहां से फरार हो गए थे। दुराचार कर हत्या के मामले के आरोपी मालिक अब्दुल सादाब उस्मानी, नौकर राजेश सिंह गोंड़, विवेक जार्ज के खिलाफ 302, 376,376 डी, 377, 120 बी, 201 के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है ।

आरोपी अब्दुल सादाब उस्मानी का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।युवती प्रेमी अब्दुल के निजी जीवन में दखल देने लगी थी। शायद यही कारण था कि उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए पिकनिक स्पॉट ले जाकर न सिर्फ दुराचार किया बल्कि जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button