ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
छत्तीसगढ़

डबल स्नातक में फंसा पेंच: पदोन्नति में पात्रता नहीं मिलने से आक्रोशित हुए शिक्षक, टीचर्स ने कहा- एक ही विभाग में अलग-अलग नियम क्यों ?

रायपुर। दुर्ग संभाग के सैकड़ों शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय पहुंचे. छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपा गया. प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एक ही विभाग में अलग-अलग संभाग में अलग अलग नियम क्यों है. अन्य संभाग के भांति डबल स्नातक को मान्य कर दुर्गा में भी पदोन्नति प्रक्रिया में किया जाए.

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने बताया कि डबल स्नातक को मान्य कार पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल करने के लिए आज लोक शिक्षण संचालक को ज्ञापन सौंपा गया है, क्योंकि एक ही विभाग में अलग अलग संभाग में अलग अलग नियम क़ानून की वजह से हम शिक्षक पदोन्नति से दूर हो जा रहे है.

साथ ही बताया कि छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षा एल्बी से उच्च वर्ग शिक्षा में विषयवार पदोन्नति में डबल स्नातक को मान्य मानकर बस्तर संभाग में पदोन्नति दिया गया है. अन्य संभाग में भी मान्य कर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन खेद का विषय है कि केवल दुर्ग संभाग में डबल स्नातक को अमान्य करते हुए विषयवार पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि बार बार आवेदन करने के बाद भी इस समस्या का समाधान दुर्गा संभाग में नहीं हो रहा है. इसके लिए आज लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन के ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से रूबरू कराया. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि सभी संभाग के अनुसार दुर्ग में भी किया जाएगा. इसके लिए वो बात करेंगे.

वहीं उठ रहे सवाल डबल स्नातक को लेकर कहा कि हम एक विषय को सरेंडर करने के लिए तैयार है. इसके लिए हमारे से शपथ पत्र भी लिया गया है. उसके बावजूद भी पदोन्नति में लाभ नहीं मिल रहा है.

 

Related Articles

Back to top button