ब्रेकिंग
गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं बिहार में NDA का चौंकाने वाला दाँव! इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन, आखिर क्यों लिया यह बड़ा ... दिल्ली-NCR का मौसम बदलेगा! पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू, 27-28 अक्टूबर को कई इलाकों में हो सकती है बा... ₹10.70 लाख में प्राइम लोकेशन का घर! मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैटों में पार्किंग-सिक्योरिटी सम... गोल्ड मार्केट में बड़ा उतार-चढ़ाव: रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरा सोना, क्या ₹1 लाख के आंकड़े को तोड़कर नीचे ...
छत्तीसगढ़

भाजपा पार्षदों ने निगम के सामने फैलाया कचरा

भिलाई। मंगलवार को भिलाई निगम के भाजपा पार्षदों ने सफाई में भेदभाव और लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों का आरोप था कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं। उन वार्डों में ठीक से सफाई नहीं की जा रही है।

यदि पार्षद के कहने पर कोई सुपरवाइजर सफाई करवाता भी है तो उसे या तो स्थानांतरित कर दिया जा रहा है या फिर काम से निकाल दिया जा रहा है। इसी बात पर आक्रोश जताते हुए भाजपा पार्षद रिक्शे पर कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के गेट पर ही उसे फैलाकर प्रदर्शन किया।

भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में साफ सफाई तथा अन्य कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। वहां के सुपरवाइजर को सफाई करवाने से रोका जा रहा है।

Related Articles

Back to top button