ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
खेल

इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को दो मैचों के लिए किया बैन

रॉय को उनके बुरे व्यवहार के कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा बोर्ड ने उनपर 2500 यूरो का जुर्माना भी ठोका है। ईसीबी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि रॉय पर बैन और जुर्माना उनके बुरे व्यवहार के कारण लगा है। बोर्ड ने आगे बताया कि अगर रॉय का व्यवहार नहीं सुधरता है तो ये बैन 12 महीनों तक का हो सकता है। इंग्लैंड बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “क्रिकेट अनुशासन समिति के अनुशासन पैनल ने जेसन रॉय के खिलाफ अपना फैसला सुनाया। जेसन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया है, जो व्यवहार उन्होंने किया था वो उन्हें नहीं करना चाहिए था क्योंकि इससे क्रिकेट, ईसीबी और उनकी खुद की बदनामी होती है। जेसन ने ईसीबी के निर्देश 3।3 का उल्लंघन किया है।”बोर्ड ने आगे कहा, “जेसन इंग्लैंड के अगले उन दो मैचों से सस्पेंड हो गए हैं जिनमें वह चयन के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन ये निलंबन 12 महीने का भी हो सकता है। हालांकि ये उनके व्यवहार पर निर्भर करता है। इसके अलावा उन पर 2,500 यूरो का जुर्माना लगा गया है और उन्हें इसे 31 मार्च 2022 तक भरना होगा।’

Related Articles

Back to top button