ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की दिल्ली ‘दरबार’ में सुनवाई!

अब अजय सिंह ने मांगा सोनिया गांधी से मिलने का समय
पार्टी में गुटबाजी की रिपोर्ट ले रहीं कांग्रेस अध्यक्ष

भोपाल । पांच राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। जी 23 ग्रुप में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई नेता पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। इस बीच कांग्रेस के अन्य राज्यों में पार्टी से नाराज नेताओं की सुनवाई दिल्ली में हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव के बाद अजय सिंह ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार, अजय सिंह राहुल दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा है। समय मिलने पर वो सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी असंतुष्ट नेताओं से मप्र कांग्रेस में गुटबाजी की रिपोर्ट ले रहीं हैं। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात को प्रदेश में होने वाले नए सियासी समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button